केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के दूसरे चरण का आगाज
आज केदारनाथ में जलाभिषेक व पूर्जा अर्चना के बाद होगा समापन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ धाम के दूसरे चरण की यात्रा सीतापुर से शुरू हो गई है, यात्रा के प्रारंभ में सेवादल ने ध्वजबंधंन करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के बाद राष्ट्रीय गान गाया। 250 कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की उपस्थित में केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा केदारबाबा के जयकारों के साथ शुरू की गइ। इस दौरान देश और राज्य की जनता के खुशहाली की कामना की गई।
कांग्रेस की और से विश्व सनातन धर्म की आस्था के केन्द्र केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के साथ छेड़-छाड़ करते हुए नई दिल्ली में केदारनाथ शिला ले जाकर सदियों पुरानी वैदिक व सनातनी परम्पराओं को तोड़ते हुए मन्दिर के नाम पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ज्योर्तिलिंग की स्थापना कर समस्त हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ किये जा रहे खिलवाड के विरोध में हरकी पैडी हरिद्वार से केदारनाथ तक आयोजित पद यात्रा ( केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा) को अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा मार्ग में आई दैवीय आपदा के कारण सीतापुर में विराम दे दिया गया था। इसी यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार से भारी बरसात के बावजूद सीतापुर से द्वितीय चरण की यात्रा का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा चाहे कुछ भी हो जाये अब यह यात्रा नही रूकेगी।
उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलन्द है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने केदारनाथ को बॉटने का काम किया है। उससे सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को ठेस पहॅुची है।
मथुरादत्त जोशी ने बताया रात्रि विश्राम के बाद कल 13 सितम्बर को केदारनाथ में जलाभिषेक व पूर्जा अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात प पत्रकार वार्ता के बाद यात्रा का समापन किया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक रंजीत रावत, ललित फर्सवाण, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी गुंरूजी, प्रदीप थपलियाल, प्रवक्ता शीशपाल सिहं बिष्ट, पीसीसी सदस्य यात्रा संयोजक राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, गोदावरी थापा, पिया थापा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल, राकेश नेगी, राकेश राणा, दिनेश चौहान, अभिनव थापर, गिरीश पपनै व नवनीत सती आदि उपस्थित थे।




