उत्तराखण्ड

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पौडी। जनपद पौड़ी में रविवार को दो स्थानों पर वाहन दुर्घटना होने का समाचार मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रविवार को श्रीनगर कोतवाली को सूचित किया गया कि खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर एसआई देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्विफ्ट कार में 7 लोग सवार थे जो अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों ने 3 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि घटना में मृत 4 लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाला गया।

वहीं, थाना सतपुली की और से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि दुधारखाल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू टीम अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन में 6 लोग सवार थे जो लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वाहन सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे जो बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा रहे थे। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों ने पांच घायलों को निकालकर उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई जिसके शव को एसडीआरएफ टीम ने खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button