Uncategorizedदेशराजनीति

सिंधिया को इस्पात और स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। दोनों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। इसी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय जबकि स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

नकवी और आरसीपी सिंह का कार्यकाल गुरुवार को हो रहा समाप्त 
मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है। इससे पहले कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की तारीफ की थी। नकवी के पास अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय जबकि आरसीपी सिंह के पास इस्पात मंत्रालय था। आज नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी थे। हाल ही में हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तब से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें एनडीए का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार या फिर किसी बड़े राज्य का राज्यपाल बना सकती है। 

वहीं, आरसीपी सिंह जनता दल यू के राज्यसभा सांसद थे लेकिन नीतीश कुमार से मनमुटाव के चलते उन्हें दोबारा उच्च सदन का टिकट नहीं मिला। कहा जाता है कि भाजपा से बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें अपनी पार्टी से दूर कर दिया। कयास हैं कि उन्हें भी कोई अहम जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button