उत्तराखण्ड

रुड़की में स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की कर रही है तलाश

रुड़की। उत्तराखंड में निर्मम हत्याकांड सामने आया है। गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले के रूड़की में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरजौली गांव निवासी इकबाल उर्फ बाला (60) पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही देवपुर में हैरिटेज स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते थे। शनिवार की देर शाम भी इकबाल स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधकर पीछे से आए एक व्यक्ति ने इकबाल को कूदकर लात मारकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद परिजन आनन फानन में घायल को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।

सीओ, मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जार रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button