उत्तरप्रदेशराजनीति
सपा ने घोषित की UP राज्य कार्यकारिणी, अयोध्या के जयशंकर पांडे बनाए गए महासचिव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 182 लोग शामिल हैं। राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, 61 सचिव और बाकी के लोगों को सदस्य बनाया गया है। अयोध्या के जयशंकर पांडे को महासचिव, बलराम मौर्या को सदस्य और हाजी फिरोज खान गब्बर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। बरेली के अताउर्ररहमान को महासचिव बनाया गया है। अब्दुल्ला आजम को राज्य कार्यकारिणी में सचिव बनाया है। Uttar Pradesh सपा ने रविवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें 182 लोगों को जगह दी गई है।
सपा यूपी की राज्य कार्यकारिणी की देखिए सूची…