देहरादून रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों में बवाल, कई वाहन तोड़े, पथराव के बाद पुलिस ने फटकारी लाठियां

देहरादून। देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक बदायूं उत्तर प्रदेश से आई संप्रदाय विशेष की युवती हिंदू युवक के साथ आई थी दोनो विवाह करना चाहते थे लेकिन सूचना पर दोनो को रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था इस बीच दो समूहों में लोग आ गए विवाद के साथ ही कुछ देर बाद पथराव शुरू हो गया । मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था।




