उत्तराखण्डखेलदेश
ऋषभ पंत 48 घंटे बाद ICU से बाहर आए
देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पंत की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है।
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इसे बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर पंत को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को फोन पर ऋषभ पंत की माता सरोज पंत से बात की और हालचाल जाना।