उत्तराखण्डकरिअर
उत्तराखंड कैडर की IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर
वीआरएस की लगाई थी अर्जी, प्रदेश में सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं

देहरादून । भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल नौकरी का इस्तीफा शुक्रवार (आज ) स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगाई थी। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था। उनका इस्तीफा आज मंजूर कर लिया गया है।



