उत्तराखण्ड

क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल, दो नए सर्किल बढ़े

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया है। नए फेरबदल के तहत जनपद में दो नए सर्किल की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद जिले में कुल नौ पुलिस सर्किल के अंतर्गत विभिन्न कोतवाली और थानों की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर रहेंगी। वहीं क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को सर्किल नगर का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को सर्किल ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी रहेंगी। क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी को सर्किल सदर का दायित्व सौंपा गया है, जिसमें कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन शामिल हैं।
रुड़की सर्किल की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को दी गई है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर रहेंगी। क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को सर्किल मंगलौर की जिम्मेदारी मिली है, जिसमें कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा शामिल हैं।
इसी तरह क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी को सर्किल लक्सर का दायित्व सौंपा गया है। उनके अधीन कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर रहेंगी। क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को सर्किल भगवानपुर की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला शामिल हैं।
वहीं क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को सर्किल रानीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल रहेंगी। एसएसपी नवनीत सिंह के इस फेरबदल के बाद अधिकारियों के बीच कार्यक्षेत्र का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की निगरानी को बेहतर करना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button