उत्तराखण्ड
रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश

देहरादून l रेखा आर्या प्रकरण में जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया गया है।
एसआईटी की टीम साहू की तलाश में बरेली और हल्द्वानी स्थित उनके ठिकानों पर पहुंची। हालांकि, साहू के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। बताया गया है कि उनका फोन बंद है और वह भूमिगत हैं।
साहू का पता लगाने और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए एसआईटी ने उनके परिजनों को भी नोटिस दिया है। मामले में जांच टीम की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।



