उत्तराखण्ड

रामनगर: बगीचे में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत

रामनगर: क्षेत्र के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में स्थित एक बगीचे में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार द्वारा महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। महिला को गंभीर हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर सुबह सवेरे महिला पर गुलदार द्वारा किए गए हमले से लोगों में दहशत का माहौल है।

कालूसिद्ध निवासी 52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार आज सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। गुलदार का हमला होते ही महिला की चीख निकल गई। वहीं आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया । महिलाओं का शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पुहंच गए जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button