उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

देहरादून । उत्तराखंड में राजधानी देहरादून समेत अन्य इलकाें में देर रात से बारिश जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
बाढ़ का अलर्ट जारी




