उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को आएंगे अयोध्या, CM योगी आदित्यनाथ लेंगे जायजा

लखनऊ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी के लिए रामनगरी अयोध्या तैयार हो रही है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिरके निर्माण के लिए पांच अगस्त 2021 को भूमि पूजन के बाद अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अयोध्या आगमन होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी का अयोध्या में करीब तीन घंटे का प्रवास रहेगा, इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वह रामनगरी से प्रदेश को बड़ा संदेश भी देंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए वहां की तैयारी परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी बुधवार को अयोध्या जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप भी देंगे।

वाराणसी से लगातार दूसरी बार लोकसभा के सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में देव दीपावली में तो शामिल हो चुके हैं। रामनगरी अयोध्या में यह पहला अवसर होगा,जब पीएम मोदी दीपोत्सव में शामिल होंगे। इस बार यहां पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। इसमें 1100 गोदीप श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।

पीएम मोदी का संभावित कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 अक्टूबर का अयोध्या का कार्यक्रम

  • 16.55- भगवना श्री रामलला विराजमान के पूजा और दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17.05- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
  • 17.40-भगवान श्री राम का राज्याभिषेक (श्री राम कथा पार्क)
  • 18.25- सरयू जी नये घाट पर आरती (न्यू घाट सरयू जी)
  • 18.40- दीपोत्सव (रामजी की पैड़ी)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीब एक वर्ष बाद रामनगरी अयोध्या आगमन का कार्यक्रम तय होने के बाद वहां पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। अयोध्या के कमिश्नर नवदीप रिनवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर चुके हैं। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह भी तैयारी परखने आज अयोध्या पहुंचेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button