उत्तरप्रदेशदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला वाराणसी दौरा आज, तैयारी पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

वाराणसी-पूर्वाभ्यास के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वाराणसी आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू का प्रथम काशी आगमन होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर तक पूर्वाभ्यास किया गया। वीआइपी वाहनों की फ्लीट हूटर बजाते हुए काफी देर तक दौड़ती रही। इस दौरान पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। राष्ट्रपति के स्वागत में काशी सजकर तैयार हो गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में उनके आवभगत के लिए जहां रेड कारपेट बिछाई गई है, वहीं उनकी मौजूदगी में होने वाली गंगा घाट की आरती भी बेहद खास होगी।

पहली बार पुरातन नगरी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की कमान आठ आईपीएस संभालेंगे। सबकी ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। इसके साथ ही राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन में जानकारी दी गई।

वह कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को  फूल- मालाओं सेसजाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर मां गंगा की आरती में देव दीपावली जैसा होगा नजारा। नौ अर्चक मां गंगा की भव्य आरती करेंगे। इस दौरान 21 देव कन्याएं भी मौजूद रहेंगी।

Trending Videos

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button