देश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को दिलाई 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली। शुक्रवार को सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के भारी अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत हासिल किया। उपराष्ट्रपति का चुनाव का आयोजन 9 सितंबर को हुआ था। जो जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हुआ था। सीपी राधाकृष्णन का चुनाव उपराष्ट्रपति के रूप में देश की संसद की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




