उत्तराखण्डराजनीति

प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए, अन्यथा यूकेडी करेगी बड़ा आंदोलन : ऐरी

देहरादून। यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों के लिए जिस तरह अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया उसकी हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं तथा सरकार से स्पष्ट कहना चाह रहे हैं कि तत्काल प्रेमचंद अग्रवाल को पद से बर्खास्त किया जाए, अन्यथा यह एक बड़े आंदोलन की चेतावनी समझी जाएगी।

उत्तराखंड का जनमानस इससे बहुत आहत है तथा इस वजह से आपसी सौहार्द में कमी आई है, आगे उन्होंने कहा कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी में जो भी भ्रष्टाचार हो रहे हैं उनके संज्ञान लेकर उन पर कड़ी कार्यवाही करें तथा आगे उन्होंने कहा की कैम्पा में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार हाल ही में सामने आया है कि वन विभाग के बजट से अधिकारियों द्वारा अपने लिए आईफोन, लैपटॉप, फ्रिज, कूलर, टीवी आदि व्यक्तिगत सामान की खरीद की गई इस पर तत्काल कमेटी का गठन करते हुए जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

 

देवभूमि उत्तराखंड भ्रष्टाचार तथा माफियाओं की भूमि बनकर रह गया है। उत्तराखंड क्रांति दल स्पष्ट चेतावनी दे रहा है कि यदि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाई गई तो 1994 की तर्ज पर दूसरे आंदोलन के लिए सरकार तैयार रहे।

प्रेस वार्ता में संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती, पंकज व्यास, राजेश्वरी रावत ,बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, अनूप पवार, देवचंद उत्तराखंडी ,पुष्कर सिंह गोसाई, मनोज कंडवाल, मनोज मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button