करिअरदेश

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025: जयपुर में जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति

राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य पर होगा विशेष सत्र

देहरादून । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने जा रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, खनन और जल संसाधन के साथ-साथ राजस्थान के औद्योगिक विकास पर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उद्योग क्षेत्र के भविष्य, साझेदारी, और प्रवासी राजस्थानी समुदाय की भूमिका पर गहन चर्चा होगी।

यह सत्र “प्रवासी राजस्थानी समुदाय के सहयोग से राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव” थीम पर आधारित होगा। इसमें भारत और विदेश में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर चुके प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रवासी राजस्थानी दिवस केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि प्रवासी समुदाय और राजस्थान के बीच मजबूत संबंधों का उत्सव है।
इस सत्र को संबोधित करने वालों में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड की सीईओ और एमडी दीपाली गोयनका, जेके सीमेंट लिमिटेड के डीएमडी और सीईओ माधव सिंघानिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल, और बोरोसिल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रदीप कुमार खेरुका जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक हस्तियाँ शामिल होंगी।
राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने कहा, “इस सत्र में उद्योग जगत की इन हस्तियों का भाग लेना राजस्थान के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button