उत्तराखण्ड

वारदात से पहले पुलिस ने दबोचे दो संदिग्ध तमंचा और पांच कारतूस बरामद

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो संदिग्धों के मंसूबों पर लक्सर पुलिस ने समय रहते पानी फेर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्ध क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहे थे। 8 सितंबर 2026 को लक्सर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों पर पड़ी। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हो गए। हथियार मिलते ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उनके किसी बड़ी वारदात की फिराक में होने की बात सामने आई है। पुलिस की सतर्कता के चलते संभावित अपराध को अंजाम देने से पहले ही दोनों आरोपी कानून के शिकंजे में आ गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शशिकांत पुत्र अजब सिंह निवासी सेठपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार और मिलन पुत्र मंदीप निवासी बहादरपुर जट, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीम पाण्डेय, कांस्टेबल अनिल वर्मा, कांस्टेबल मनोज शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button