उत्तराखण्ड

मारपीट व हुड़दंग पर पुलिस का शिकंजा दो गिरफ्तार

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। रानीपुर क्षेत्र के संजयनगर टिबड़ी में देर रात लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय एक-दूसरे से मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की रात संजय नगर टिबड़ी में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर अक्षय पुत्र धूम सिंह निवासी संजयनगर टिबड़ी और शेखर कुमार पुत्र प्रेमचंद्र निवासी संजयनगर, रानीपुर को आपस में विवाद करते पाया। दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट और लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे।
पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। दोनों युवक उत्तेजित होकर फिर से आमदा-फौजदारी पर उतर आए। हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।
रानीपुर पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक शांतिभंग करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिग्पाल राणा और कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button