उत्तराखण्ड

पिकअप खाई में गिरा, महिला की मौत, खाद्य निरीक्षक सहित दो लोग लापता

पिथौरागढ़: जनपद के अंतर्गत तवाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय मोटर मार्ग में चैतुलधार के पास राशन छोड़कर लौट रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई है, वहीं खाद्य निरीक्षक सहित दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 05 टीए 6464 काली नदी में जा गिरा है। घटना सोमवार रात्रि 11 बजे की बताई जा रही है। वाहन में तीन लोग सवार थे।इधर घटना की सूचना आज दोपहर को जब यह लोग धारचूला नहीं पहुंचे तब मिली। सूचना मिलने के बाद आज पानागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया तो काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल सहित क्लीनर अभी भी लापता हैं।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के शव का सीएचसी धारचूला में पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button