उत्तराखण्डराजनीति
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान ; रांगड

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रांगड ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ खड़ी है। शनिवार को कैंप कार्यालय में धर्मपुर विधानसभा में दीपनगर क्षेत्र के कई लोगों ने सुरेंद्र रांगड से भेंट की और अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर लोगों ने 2027 विधानसभा चुनाव में लिए रांगड को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस मौके पर हुकम सिंह, संतराम, बिट्टू शर्मा, मोहित शर्मा, अरविंद शर्मा, गौरव कश्यप, दिनेश थापा, शिवशरण थलवाल, पूरण पाल, दिनेश बगियाल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा हुई ।



