उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

देहरादून के मारूफ उस्ताद शायर ज़िया नेहटौरी साहब का इंतकाल, अदबी दुनिया में शोक की लहर*

देहरादून। हिंदी-उर्दू साहित्य की 60 साल तक खिदमत करने वाले देहरादून के मशहूर उस्ताद शायर जनाब ज़िया नेहटौरी साहब का लंबी बीमारी के बाद 12 अक्टूबर 2026 (आज) को सुबह मेहुवाला, देहरादून में इंतकाल हो गया।

जानकारी के अनुसार, उनकी आखिरी रसूमात आज शाम 4 बजे मेहुवाला मस्जिद के पास अदा की जाएगी।

ज़िया नेहटौरी साहब देहरादून में अपनी शायरी, अदब नवाज़ी और खिदमत के लिए मशहूर थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी बड़ी सादगी और खुद्दारी के साथ गुज़ारी। देहरादून में उन्होंने हज़ारों लोगों को उर्दू और फाइन आर्ट्स की तालीम दी और सैकड़ों शायरों को अदबी महफिलों में मुताररिफ कराया।

उनके इंतकाल की खबर से देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड के अदबी हलकों में गहरा दुख है। शायरों, अदीबों और उनके शागिर्दों ने इसे उर्दू अदब के लिए बड़ा नुकसान बताया है। मरहूम के परिवार में उनके बेटे सहित अन्य परिजन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button