उत्तराखण्डदेश

उत्तराखंड द्वाराहाट के पंकज जोशी बने गुजरात के मुख्य सचिव

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।विकासखंड द्वाराहाट के ग्राम मुझोली निवासी पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वर्ष 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जोशी को गुजरात शासन के निवर्तमान मुख्य सचिव राजकुमार की सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

रिसोर्स इंजीनियरिंग में एमटेक एवं रक्षा व सामरिक अध्ययन में एमफिल की विशिष्ट शैक्षिक योग्यता रखने वाले पंकज जोशी 1989 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। वह करीब दो दशक तक गुजरात शासन में भूमि राजस्व, कार्मिक और सामान्य प्रशासन, शहरी विकास तथा शिक्षा आदि विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button