उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति (रजि.) परिवार के सदस्यों ने खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों को आज विनम्र श्रद्धांजलि दी। खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि l

वर्ष 1994 में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान तत्कालीन उत्तर प्रदेश प्रशासन की पुलिसिया बर्बरता में 1 सितंबर 1994 को खटीमा में सात और मसूरी में 6 राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

उक्त घटना को याद करते हुए आज समिति के सदस्यों ने प्रेम नगर आश्रम स्थित गंगा घाट पर एकत्रित होकर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। इसके बाद गंगा जी में दीपदान कर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर श्रीमती कमला पांडे, साधना नवानी, बसंती पटवाल, आनंदी नेगी, राजेश गुप्ता, रोहित प्रताप सिंह, जयप्रकाश मलकोटी, विनोद डंडरियाल, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष श्री सूर्यकांत भट्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button