उत्तराखण्ड

कल भी दून और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 124 सड़क बंद, खतरे के निशान पर नदियां

देहरादून l उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बुधवार को भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है।

केंद्र की ओर से पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button