ऑपरेशन प्रहार : बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को दबोचा

बहादराबाद, हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l ऑपरेशन प्रहार-2026″ अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा टोल टैक्स बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कन्हैया (26 वर्ष) पुत्र सतवीर सिंह, निवासी ग्राम खालीदपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अवनेश राणा एवं हेड कांस्टेबल (गा.) मनोज कुमार शामिल रहे।




