ऑपरेशन प्रहार : बहादराबाद पुलिस ने किया 10.966 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, बहादराबाद (बी बी चंदेला ) l उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के पीछे नहर पटरी मार्ग, बहादराबाद से आरोपी को अवैध गांजा ले जाते हुए दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.966 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन रजक (38 वर्ष), पुत्र भंजन, निवासी मोहल्ला चंद्रभागा, दुर्गा मंदिर के पास, ऋषिकेश, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शमशेर अली, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल बलवंत सिंह और कांस्टेबल शाह आलम शामिल रहे।




