“नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बहादराबाद, हरिद्वार, (बी बी चंदेला ) l उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, बहादराबाद, हरिद्वार के एंटी ड्रग सैल द्वारा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 10:30 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के कार्यक्रम समन्वयक एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र पंत ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि “नशा नाश का कारक है।” उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट भी कार्यक्रम से जुड़े तथा युवाओं को सकारात्मक जीवन-मूल्यों, नैतिक शिक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भास्कर जोशी, गुरु भार्गवजी, जगदीश चन्द्र पाण्डेय सहित शिक्षा शास्त्र विभाग के अनेक छात्र-अध्यापक एवं छात्र-अध्यापिकाओं ने सहभागिता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया।
ऑनलाइन बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिभागियों में डॉ. प्रकाश पंत (Meeting Host), भास्कर जोशी, दुर्गेश नौटियाल, गुरु भार्गवजी, मनीष भट्ट, निधि राठी, पवन परजापति, प्रीतम कुरियाल, प्रियदर्शिनी पंत, संदीप सती, शास्त्री नेहा कान्ति, सुमन सुमनसेमवाल, वंदना शर्मा, याशिका पंत सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने के साथ हुआ। विश्वविद्यालय की एंटी ड्रग सैल ने आगामी प्रत्येक रविवार को इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखने का निर्णय व्यक्त किया।




