उत्तराखण्ड

विजय दिवस के अवसर पर शहीदों की वीर नारियों को शाल भेंट कर किया सम्मनित

बागेश्वर: जनपद में विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। विजय दिवस 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय पर मनाया जाता है। भारत-पाक इस युद्ध में जनपद में 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी। कार्यक्रम में मौजूद शहीदों की 06 वीर नारियां लछिमा देवी, पानुली देवी, पदमा देवी, कलावती देवी, चनुली देवी, व मोहनी देवी को शाल भेंट कर सम्मनित किया गया।

विजय दिवस पर शहीद स्थल में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव व जिलाधिकारी अनुराधा पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवार, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित वीर नारियों व पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने 1971 युद्ध की विस्तृत जानकारियाॅ दी व वीर शहीद सैनिकों का नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों का प्रदेश है, प्रदेश के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा शाहदत दी है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि 1971 भारत-पाक युद्ध में जनपद के 25 वीर सैनिकों ने शाहदत दी।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, दरवान सिंह हरडिया, प्रताव सिंह कपकोटी, हीरा सिंह कपकोटी, मोहन सिंह, किशल सिंह मलडा, संजय शाह जगाती, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, हरीश सौनी, गोविंद सिंह भंडारी सहित पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button