देशराजनीति

अब बच्चों को कॉलेज स्तर पर भी प्रताड़ित करने की तैयारी : कुलकर्णी

नई दिल्ली। यूजीसी नियमों के खिलाफ आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने दिल्ली की सड़कों पर उतरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी और उन्हें हाउस अरेस्ट करने के बाद भी बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के युवा दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पहुंचे और यूजीसी नियमों के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की…अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोविंद कुलकर्णी ने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जो सभी समाज और सभी वर्ग के हितों की रक्षा करे। और नियम-कानून की आड़ में लगातार सामान्य वर्ग का उत्पीड़न होता रहा है, लेकिन अब बच्चों को कॉलेज स्तर पर भी प्रताड़ित करने की तैयारी की जा रही है। यह हर हाल में रुकना चाहिए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने के बाद उनकी पुलिस जवानों से जमकर कहासुनी हुई।

रामलीला मैदान में भी जोरदार प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर दूर ले गई। सुरक्षा बलों का कहना था कि रविवार को यूजीसी के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी हजारों प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि वे भाजपा या सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यदि सरकार ने यूजीसी नियमों को वापस नहीं लिया तो वे चुनावों का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि एक कानून बनाकर उन्हें अपने ही देश में दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद कुलकर्णी गजानंद शर्मा राज्य अध्यक्ष शुभम तिवारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एबीएम डॉक्टर गणेश मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोज पंडित राष्ट्रीय प्रवक्ता एबीएम करुणा शंकर त्रिवेदी राष्ट्रीय सचिव शोभा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एबीएम नरेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव एबीएम रोड बस अधिवक्ता राष्ट्रीय सचिव विलास कौशल प्रशांत त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा एबीएम मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button