उत्तराखण्ड

अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

देहरादून। देहरादून में अवैध मदरसों के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई के विरोध में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

एमडीडीए के अधिकारियों का कहना है कि मदरसों का नक्शा पास नहीं था। इसलिए कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोग आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि इस समय रमजान का महीना चल रहा है और अधिकारी जानबूझकर इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं।

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि क्षेत्र के कई मदरसा संचालकों ने पंजीकरण के आवेदन किया हुआ है, जिनका मदरसा बोर्ड के नियमों के चलते उनके पंजीकरण की कार्रवाई लंबित है। वहीं उनका यह भी कहना है कि क्षेत्र में तमाम तरह के स्थल व भवन मौजूद हैं मगर टारगेट सिर्फ मुस्लिमों को किया जा रहा है। बीते शनिवार को शुरू हुई अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को फिर से शुरू की गई। जिसमें जहां पहले चार मदरसों को सील किया गया था, वहीं पांच अन्य जगह बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे पांच मदरसों की सील किया गया। जबकि छः मदरसों को एमडीडीए की ओर से मानचित्र स्वीकृति को लेकर नोटिस दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button