उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

मुफ्ती अयाज़ अध्यक्ष व मुफ्ती रागिब बने महासचिव

जमीअत उलेमा ए हिंद की शहर देहरादून इकाई का चुनाव सम्पन्न

देहरादून। जमीअत उलेमा ए हिंद की शहर देहरादून इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सईदिया मस्जिद नूर इंकलेव में शहर अध्यक्ष मुफ्ती राशिद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे सर्व सम्मति से मुफ्ती अयाज़ अहमद को अध्यक्ष व मुफ्ती रागिब क़ासमी को महा सचिव निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी के तौर पर जिला अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद क़ासमी व जिला महासचिव मौलाना इफ्तखार क़ासमी मौजूद रहे। वही, मुफ्ती खुशनुद व मौलाना रागिब क़ासमी को शहर उपाध्यक्ष, मौलाना हुसैन क़ासमी व मुफ्ती नसीम अहमद क़ासमी को शहर सचिव, मोहम्मद जुनेद सैफी को कोषाध्यक्ष और कारी नईम को नायब कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। इसके अलावा कारी फाईक, मौलाना इम्तियाज, सय्यद अर्शी, कारी सादिक, सलमान, हसन, इमरान कुरैशी, इकरार कुरैशी, मुफ्ती ताहिर क़ासमी, डाक्टर मुकर्रम, नाजिम ठेकेदार, नौशाद ठेकेदार, आफताब आलम को सदस्य बनाया गया है।
चुनाव शहर अध्यक्ष मुफ्ती राशिद मिफ्ताही की अध्यक्षता, जिला अध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद क़ासमी और जिला महासचिव मौलाना इफ्तखार अहमद क़ासमी की निगरानी में किया गया। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शाह नज़र ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल मन्नान क़ासमी, जिला उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, मुफ्ती अयाज़ अहमद, मुफ्ती रागिब क़ासमी, तोसीफ खान, मौलाना अब्दुल वाजिद, कारी राव आरिफ, मौलाना सोबान क़ासमी, कारी फरहान मालिक, हाजी शमशाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button