उत्तराखण्डराजनीति

विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

नैनीताल। रेप और पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को आख़िरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

पूर्व भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में कार्यरत विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में करीब 25 दिन पहले लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। मुकेश बोरा ने इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश भी जारी हुए थे, पुलिस ने बीते दिनों ही मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। बावजूद उसके मुकेश बोरा का कोई सुराग नहीं लग रहा था। जिसे आज नैनीताल पुलिस ने दबोच लिया है।

इससे पहले मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही थी तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे थे।

*अभियुक्त मुकेश बोरा को फरार कराने मे सहयोग करने वाले 04 व्यक्तियों*
*1- आशा रानी पत्नी नन्दन आर्या* निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो०० पहाडपानी जनपद नैनीताल, *2- सुरेन्द्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार* निवासी ग्राम अल्चोना पो०आ० चाफी तहसील नैनीताल जिला नैनीताल, *3- नन्दन प्रसाद आर्या पुत्र गोपाल राम आर्या* निवासी ग्राम मल्ली दीनी पो० पहाड़ पानी जिला नैनीताल, व *4- देवेन्द्र सिह चुनोटिया पुत्र कुंवर सिंह चुनोटिया* निवासी नौकुचियाताल थाना भीमताल जिला नैनीताल आदि के नामो की बढ़ोत्तरी उक्त अभियोग में करते हुये इनके विरुद्ध धारा 212 IPC (249 BNS) की कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व पतारसी सुरागरसी में प्रयासरत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश बोरा को मुखबिर व सर्विलांस की सहायता* से *चाकू चौक थाना व जिला रामपुर, उत्तरप्रदेश के पास लगे अमरुद के ठेले के पास आज दिनाक 25/09/24 को गिरफ्तार किया गया।* जिसे वास्ते रिमाण्ड मा० न्या० पेश कराया जा रहा है।

पुलिस टीमः

1- प्रकाश चन्द्र आर्या, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी
2- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी
3- निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ
4- निरीक्षक अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर
5- उ0नि0 नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष- बनभूलपुरा
6- उ0नि0 सजीत राठौर, एसओजी प्रभारी नैनीताल
7- उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड
8- उ0नि0 अनीश अहमद, थानाध्यक्ष बेतालघाट
9- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता
10-उ0नि0 दिनेश जोशी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव
11-उ0नि0 वन्दना चौहान, कोतवाली लालकुओं
12-हे0कानि० त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं
13-हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव, एसओजी हल्द्वानी
14- कानि0 570 गुरमेज सिंह कोतवाली लालकुआं
15- कानि0 चन्दन नेगी। एसओजी
16-कानि0 अनिल शर्मा, कोतवाली लालकुआं
17-कानि0 अशोक कम्बोज, कोतवाली लालकुआं
18- कानि0 लक्ष्मण राम, थाना वनभूलपुरा
19- कानि0 बलबन्त सिंह, थाना मुखानी
20- कानि0 अनिल गिरी, थाना हल्द्वानी

*पुलिस टीम पुरुस्कृत-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button