उत्तराखण्ड
पुरोला में आधी रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता

उत्तरकाशी। पुरोला क्षेत्र में शनिवार की आधी रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार रात 1:42 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 मापी गई।
ग्रामीण क्षेत्रों से तुरंत संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई, जो पूरी तरह सामान्य पाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है।




