उत्तरप्रदेश

मेरठ: चार्जिंग में लगा मोबाइल फटा, घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत, पति पत्नी घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी से दुखद समाचार सामने आया है, यहां एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी अनुसार मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में जॉनी 41 साल व उसकी पत्नी बबीता 37 अपने चार नाबालिग बच्चों के साथ रहते हैं। बच्चे नित्य की तरह कमरे में खेल रहे थे। इस दौरान अचानक धमाके की आवाज़ आई। जिसे सुन दंपत्ति भाग कर कमरे में आए। वहां उन्होंने पाया कि उनके कमरे में जबरदस्त आग लगी है। चार्जिंग में लगाए गए मोबाइल में ब्लास्ट हुआ है और बच्चे आग व धुएं के बीच घिर चुके हैं। दंपत्ति ने अपनी औलादों को बचाने का भरकस प्रयास किया। इसमें वह दोनों भी बुरी तरह झुलस गए।

सभी को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान चार नन्हे बच्चों की मौत हो गई, वहीं पति—पत्नी जीवन और मौत के बीच झूल रहे हैं। बच्चों की मां को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। वह मेडिकल में भर्ती है। मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी (41) मजदूरी करता है। पत्नी बबीता (37) व चार बच्चों सारिका (10) , निहारिका (8), गोलू (6) और कल्लू (5) के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहता है।

थाना प्रभारी मन्नेश कुमार का कहना है कि उपचार के दौरान चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया है। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे लेकिन अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता जॉनी का मेडिकल में उपचार चल रहा है, जबकि मां बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी सिटी आयुष विकरम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बच्चे और दंपती बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें चारों बच्चों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button