उत्तराखण्ड

दुकान में मैकेनिक की गोली मारकर हत्या

वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार
हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शांतरशाह निवासी हैप्पी की मैकेनिक की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित करते हुए बदमाशों की तलाश में इलाके की घेराबंदी की गई।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। हत्या के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button