एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई: 72 बीघा भूमि में की जा प्लाटिंग को किया ध्वस्त
सहसपुर विधानसभा: लक्ष्मीपुर के इंद्रीपुर में अवैध प्लाटिंग का मामला, MDDA और तहसील प्रशासन ने साधी चुप्पी

देहरादून। एमडीडीए ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को तेज करते हुए, एमडीडीए की टीम ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।
प्राधिकरण का स्पष्ट संदेश है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अवैध कॉलोनाइज़रों के खिलाफ यह अभियान शहरी विकास को अनुशासित और पारदर्शी दिशा देने की कड़ी में महत्वपूर्ण कदम है।
एमडीडीए ने विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई, होरोवाला रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाते हुए सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिशान खान द्वारा होरोवाला रोड, देहरादून में लगभग 40-45 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार परमजीत रिखोल द्वारा खैरी गांव, मुर्गी निगम रोड, सेलाकुई में लगभग पांच बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। राहुल धनोला एवं अन्य द्वारा ग्राम शंकरपुर, नवोदय विद्यालय निकट, कैचीवाला रोड, सहसपुर में लगभग 22 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही में अवर अभियन्ता शिद्धार्थ सेमवाल, अमन पाल, सुपरवाइज़र एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
एमडीडीए का मूल उद्देश्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित और योजनाबद्ध शहरी विकास को लागू करना है। इसी भावना के तहत प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। हमने बीते कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर ऐसी गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई की है। अवैध कॉलोनाइज़रों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति, बिना बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था किए प्लॉटिंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में नागरिकों के लिए गंभीर जोखिम भी पैदा करता है।
एमडीडीए की ओर से साफ निर्देश है कि जो भी व्यक्ति या संस्था नियमों से खिलवाड़ करेगी, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जनता से भी अपील करते हैं कि किसी भी भूखंड या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी विधिक स्थिति अवश्य जांच लें और एमडीडीए की स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें। हमारा लक्ष्य है-एक स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना, जिसमें जनता की सुरक्षा और हित सबसे ऊपर हों।
सहसपुर विधानसभा: लक्ष्मीपुर के इंद्रीपुर में अवैध प्लाटिंग का मामला, MDDA और तहसील प्रशासन ने साधी चुप्पी
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के इंद्रीपुर में अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। नाप भूमि और वर्ग तीन के पट्टो की आड़ में करीब 300 बीघे से अधिक सरकारी भूमि कब्जाई जा रही हैं। मामले में MDDA और तहसील प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ है।
यूकेडी के यशपाल नेगी मौके पर पहुंचे, उन्होंने प्रशासन और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी सफेदपोश की सहमति से इतनी बड़ी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द शीर्ष नेतृत्व की राय लेकर माफियाओ के खिलाफ स्थानीय प्रशासन और तहसील का घेराव किया जायेगा।




