उत्तरप्रदेशदेश

प्रधानमंत्री मोदी से एयरपोर्ट पर मिला शहीद शुभम द्विवेदी का परिवार, ऑपरेशन सिंदूर के लिए दिए धन्यवाद

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या  मौजूद रहीं। उन्हें नरवल के उपजिलाधिकारी श्यामनगर स्थित घर से अपने वाहन से चकेरी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे थे।

शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन से शुभम के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या को प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति मिली थी। यह मुलाकात बहुत भावुक रही। प्रधानमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद के समूलनाश तक लड़ाई जारी रहेगी।
ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया
उन्होंने ऐशान्या के सिर पर हाथ फेरा और सांत्वना दी। इसके बाद घटना की जानकारी ली। सभी लोग बहुत भावुक माहौल में रहे। प्रधानमंत्री जी ने कहा जल्द आपके परिवार से दोबारा मुलाकात होगी। कहा यह आपके परिवार की नहीं पूरे देश की क्षति है। इस दौरान परिवार ने ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button