मलाइका अरोड़ा ने 48 की उम्र में साड़ी में ढाया ऐसा कहर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में ऑफ व्हाइट कलर की नेट साड़ी में मुंबई के एक इवेंट में सज-धजकर पहुंचीं. 48 की उम्र में उनकी खूबसूरती देख फैंस कायल हो गए, जिसने भी मलाइका को उनके साड़ी लुक में देखा, वो अपनी नजरें मलाइका से जुदा नहीं कर पाया.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हाल ही में ऑफ व्हाइट कलर की नेट साड़ी में मुंबई के एक इवेंट में सज-धजकर पहुंचीं. 48 की उम्र में उनकी खूबसूरती देख फैंस कायल हो गए.
साड़ी को मलाइका ने हैवी बीड्स वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया था, जो साड़ी को और भी ज्यादा क्लासी बना रहा था. इसके साथ मलाइका ने राउंड बिग राइज ईयर रिंग्स और हैंड क्लच के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. मेकअप की बात करें तो उन्होंने आंखों पर हेवी और न्यूड लिप्स से मेकअप को पूरा किया था.
मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखने के बाद यूजर्स उनपर दिल हार गए हैं. उनके अतरंगी कपड़ों को देख अक्सर उन्हें ट्रोल करने वाले भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक्ट्रेस का मेकअप काफी ज्यादा लग रहा है. लोग कह रहे हैं कि चेहरे का रंग बॉडी से मैच नहीं कर रहा. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका का यह देसी लुक उनपर बहुत अच्छा लग रहा है. वह बहुत सुंदर और प्यारी लग रही हैं.
मलाइका के फैंस उनके इस लुक का पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘वह वास्तव में काफी खूबसूरत लग रही है’. एक अन्य ने लिखा- वाह उनकी साड़ी और उनका मेकअप, उनके एक अन्य फैन ने लिखा- गजब मलाइका तो 21 की लगती हैं.



