उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 36 यात्रियों की मौत, कई घायल
मृतकों एवं घायलों की सूची हुई जारी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट भी किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।
जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। बस देघाट से सुबह 4:30 बजे रामनगर के लिए रवाना हुई थी। करीब 8:15 पर बस खोलीघार में एक मोड पर 250 मीटर खाई में जा गिरी। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।
सारड बैंड के पास नदी में गिरी बस
शुरुआती जानकारी मिली है कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।
36 से अधिक यात्रियों की मौत
आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 से अधिक यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।







