उत्तराखण्ड
दून में MDDA का बड़ा एक्शन: खुद जमीन पर उतरे उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अवैध प्लॉटिंग पर चला चाबुक

उपाध्यक्ष के इस औचक एक्शन से पछवादून के अवैध प्रॉपर्टी डीलरों, भू-माफियाओं और अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण को इस क्षेत्र से लगातार अवैध विकास कार्यों और नियमों के उल्लंघन की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर यह त्वरित एक्शन लिया गया।
नियमों के खिलाफ निर्माण पर सीलिंग के सीधे आदेश
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रही कई बड़ी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की फाइलों और उनके स्वीकृत मानचित्रों की मौके पर जांच की। इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स में स्वीकृत ले-आउट से बाहर जाकर नियमों के विपरीत निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया।



