उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, बहादराबाद (बी बी चंदेला ) l उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसका पन्नी सहित कुल वजन 8.31 ग्राम बताया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने 1 जुलाई को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी से सुमन नगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी मस्जिद वाली गली, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना रानीपुर में आर्म्स एक्ट तथा थाना सिडकुल में भारतीय दंड संहिता की धारा 401 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल नरविंदर सिंह तथा कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे। बहादराबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button