उत्तराखण्ड

रामनगर पुछड़ी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों ने कहा इन दो लोगों से खरीदी जमीन

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पुछड़ी प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 52 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों ने रोते-बिलखते कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अतिक्रमण वाले क्षेत्र से हटाए गए लोगों ने जमीन खरीद में धोखाधड़ी का आरोपी लगाया है। इन लोगों ने खुलासा किया कि उन्होंने जमीन किससे खरीदी थी।

कार्रवाई के दौरान जिन परिवारों के घर तोड़े गए, वे रोते-बिलखते नजर आए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने यह जमीन पत्रकार सलीम और डॉ. ताहिर से खरीदी थी, लेकिन अब प्रशासन इसे अवैध बताते हुए उनके घर तोड़ दिए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें धोखे में रखकर जमीन बेची गई, जिससे आज पूरा परिवार बेघर हो गया।

वहीं पूरे मामले में उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार ने स्पष्ट कहा कि इस जमीन घोटाले में दो मुख्य नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एक पत्रकार सलीम और दूसरा डॉ. ताहिर का नाम है। एसआईटी जांच में भी इन दोनों के नाम सामने आने की संभावना है। यदि इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने लगभग 20 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्त रुख अपनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button