उत्तराखण्ड

मसूरी में कार पार्क करने के दौरान बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

मसूरी/धनौल्टी। मसूरी – धनोल्टी रोड पर एक रेस्टोरेंट में कार पार्किंग में कार पार्क करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मसूरी कम्युनिटी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है।

घटना बुधवार देर रात की है। देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनोल्टी मार्ग स्थित कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में जगह का अंदाजा नहीं होने से गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल और विजय लाल (40) दिवंगत संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से लंडौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button