उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिराजनीति

महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श विचार सदैव हमारे प्रेरणापुंज रहेंगे : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- “महाकाव्य रामायण की रचना करके प्रभु श्री राम के पावन एवं आदर्श चरित्र से समूचे विश्व को परिचित करवाने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श विचार सदैव हमारे प्रेरणापुंज रहेंगे। उन्होंने कहा कि पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ की रचना कर मर्यादा, सदाचार व धर्म का जो मार्ग आपने अखिल विश्व को दिखाया है, वह हमेशा मानव समाज का प्रेरक बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button