उत्तराखण्डकरिअर

देर रात मुख्यमंत्री धामी ने 18 और नेताओं को बांटे दायित्व

दूसरी सूची में पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का दायित्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर रात पार्टी के 18 और नेताओं को दायित्व बांट दिए हैं। ये दायित्व की दूसरी सूची है। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकार का मानना है कि सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में जन कल्याणकारी योजाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।

इस संबंध में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जनकारी दी। इससे पहले धामी सरकार ने एक अप्रैल को पहली सूची जारी कर 20 नेताओं को दायित्व सौंपे थे।

.नए दायित्वधारी

कलवीर घुनियाल, उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोगा उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबरालउपाध्यक्ष, जड़ी बूटी सलाहकार समिति, सुभाष बर्थवाल उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल, उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल, उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद व गीताराम गौड को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है।

डॉ. जयपाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड, जगत सिंह चौहान उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति,गीता रावत अध्यक्ष राज्य स्तरीय सतर्कता समिति,शंकर कोरंगा उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागंम परिषद,
महेश्वर सिंह महरा उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद,
सरदार मनजीत सिंह सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद,अशोक नब्याल उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button