उत्तराखण्ड

लच्छीवाला हादसा: सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत, दो की मौत

डोईवाला। दो युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे। तभी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई।

जिससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी आगे तक फिसल गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों से मिली सूचना पर 108 सेवा व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौलीग्रांट रेफर किया गया। जबकि विजय लोधी का उपचार सीएसची डोईवाला में ही किया जा रहा था।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों की दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे।

वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका से लगातार शिकायत के बावजूद निराश्रित पशुओं पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button