उत्तराखण्ड

कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 : मुख्यमंत्री धामी ने किया आधिकारिक पोस्टर का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसे सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, कला, परंपरा और पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय कलाकारों और हस्त शिल्पियों को भी बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

आयोजकों के अनुसार कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, स्वरोजगार उत्पादों की प्रदर्शनी तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कलाकारों, युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। पोस्टर विमोचन के साथ ही महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ भी हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button