उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

छात्रा का अपहरण कर कई दिनों तक किया दुष्कर्म, मौलाना को बुलाकर जबरन करा दी शादी

– परेशान होकर छात्रा ने सुसाइड की कोशिश

देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मेधावी छात्रा का अपहरण कर आरोपित ने कई दिनों तक दुष्कर्म किया।

इसके बाद मौलाना को बुलाकर जबरन शादी रचा दी। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपित ने दहेज को लेकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ खा लिया, अस्पताल में दाखिल होने के बाद पूरी घटना का राज खुला। इस मामले में अब शहर कोतवाली ने आरोपित व उसकी मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। इसी वर्ष उसने 10वीं पास की और टॉपर रही है। नदीम कुरैशी नाम के युवक से उसकी पहले से बातचीत थी। वह बार-बार शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन उसे अपना भविष्य बनाना था, इसलिए उसने शादी के लिए मना कर दिया। इसके बाद नदीम उसे धमकी देने लग गया। आरोप है कि घर में नदीम ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। छह अगस्त को आरोपित की मां ने एक मौलाना को बुलाया और रुपये देकर जबरदस्ती शादी करवा दी। शादी के एक महीने बाद से ही आरोपित व उसकी मां ने उसे दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित व मारपीट करनी शुरू कर दी।

पीड़िता ने बताया कि इस समय वह गर्भवती है। 13 अक्टूबर को आरोपितों ने उसे पीटा और विरोध करने पर उसकी सास ने पेट पर मुक्के मारे। उसके पति नदीम ने भी उसे बुरी तरह से पीटा। परेशान होकर उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। आरोपितों ने उसे यह कहकर अस्पताल में दाखिल कराया कि उसके पेट में दर्द है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button