उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

केदारनाथ यात्रा: हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सड़क पर करानी पड़ी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग। शनिवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान एक और हेलीकॉप्टर हादसा का शिकार होते होते बचा। पायलट को हल्की चोटें आई हैं।

क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया जा रहा है एवं यातायात को शीघ्र सुचारू रूप से चला दिया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए 5 यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।

हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

एविएशन कम्पनी पर उठे सवाल

पूर्व में भी क्रेस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर केदारनाथ ब बदरीनाथ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। तकनीकी खराबी के कारण तीर्थयात्रियों की जान के लिए जोखिम रहता है। बावजूद इसके इस हेली कम्पनी की सेवाएं बराबर बनी रहने पर सवाल उठ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button